सार.........
⭕ आरएसएस की आठ शाखाओं का संगम, स्वयंसेवकों ने अबीर-गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन।
⭕ महराजगंज में आरएसएस शाखा संगम, आठ शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्र।
⭕ शाखा संगम में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, अबीर-गुलाल से हुआ होली मिलन।
⭕ आरएसएस शाखा संगम कार्यक्रम में उमड़ा स्वयंसेवकों का उत्साह।
⭕ आठ शाखाओं के स्वयंसेवकों ने मिलकर मनाया होली मिलन समारोह।
⭕ संघ शाखा संगम में युवाओं को संस्कार देने पर जोर।
⭕ महराजगंज में आरएसएस का शाखा संगम, होली मिलन में दिखी सामाजिक समरसता।
⭕ स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ शाखा संगम, स्वयंसेवकों ने दी होली की शुभकामनाएं।
⭕ शाखा संगम के माध्यम से समाज व राष्ट्र निर्माण का संदेश।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड स्थित स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खण्ड महराजगंज द्वारा शाखा संगम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
     आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार रविवार 08 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में महराजगंज खण्ड के आठ मण्डलों की आठ शाखाओं का संगम हुआ। इनमें कैर, हरदोई, घुरौना, कोटवा मदनिया, हलोर, कोटवा मोहम्मदाबाद, मऊ तथा चंदापुर शाखाओं के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन मनाया।
     कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अमित ने अपने संबोधन में कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के माध्यम से हिंदू समाज में युवाओं को संस्कार देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि, शाखा में नियमित रूप से आने वाले स्वयंसेवक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि, वर्तमान में संघ की शाखाएं देशभर में न्याय पंचायत स्तर तक संचालित हो रही हैं और संगठन का लक्ष्य भविष्य में ग्रामसभा स्तर तक शाखाओं का विस्तार करना है।
      शाखा संगम के उपरांत विभाग प्रचारक अमित, विभाग धर्म जागरण प्रमुख लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, जिला धर्म जागरण प्रमुख अजीत, तहसील प्रचारक राजेन्द्र तथा खण्ड कार्यवाह धर्मेन्द्र मिश्रा ने उपस्थित स्वयंसेवकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
      इस अवसर पर खण्ड संघ चालक जगमोहन यादव, बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र, खण्ड शारीरिक प्रमुख आदित्य, सदभावना प्रमुख लल्लन वर्मा, मण्डल कार्यवाह यस, सुशील वाजपेयी, कचन वर्मा, ओम प्रकाश फौजी सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। 
     कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया, इनमें पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, प्रभात साहू, समाजसेवी अवधेश मिश्र, द्वारिका प्रसाद मौर्य, एम.डी. पासी, अमर ट्रेडर्स, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेन्द्र मिश्रा, राम अभिलाख, दिनेश अवस्थी, राकेश मिश्रा, राजनारायण, धोनी, प्रजापिता ओम शांति की आरती दीदी तथा संकल्प सहित अन्य लोग शामिल रहे।
      खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, महराजगंज क्षेत्र के सभी मण्डलों में होली उत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिल रहा है।
       कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली के रंगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।