रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली परिसर में एक भावुक माहौल के बीच सात होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए जवानों को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
      आपको बता दें कि, सेवानिवृत्त होने वालों में कमलेश कुमार शुक्ला, जगदेव मिश्रा, जंग बहादुर यादव, छेदी लाल यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवमंगल चौरसिया एवं देव नारायण शामिल रहे। सभी ने वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
      इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने अपने संबोधन में कहा, “होमगार्ड जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। इनकी भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज इनकी विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। हम सभी इनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हैं।”
      कार्यक्रम के दौरान मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त जवानों के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके योगदान को सराहा। माहौल भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
      इस मौके पर प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह सहित राजेश राय, एसीसी बुद्धिसेन शर्मा, रामप्रताप यादव, रामदास, शिवकरण यादव, संतोष द्विवेदी, अनुज कुमार सिंह, मनीराम, दिनेश कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, लाल मोहम्मद, धर्मदास, माताफेर, ब्रजेश सिंह, रमापति बाजपेई, तेजकुमार, संतलाल, राजीव मिश्रा, आशीष द्विवेदी, रामयश मौर्य, रामप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।