सार.........
⭕ रायबरेली के आईटीआई आफीसर लान में भव्य आयोजन, संत-महात्मा, मंत्री-विधायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार।
विस्तार........
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा और अजीत प्रताप सिंह की बहन तथा कौशलेंद्र प्रताप सिंह की सुपुत्री आयु. कु. दिव्या सिंह का शुभ विवाह हरचंदपुर क्षेत्र निवासी समशेर बहादुर सिंह उर्फ पप्पू के सुपुत्र चि. आदित्य प्रताप सिंह के साथ सोमवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हो गया। 
विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर संपन्न हुए वैदिक विवाह संस्कार में वर-वधू ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
      आपको बता दें कि, विवाह समारोह में आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन और भी भव्य व यादगार बन गया। 
अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
      इस अवसर पर अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास जी महाराज ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन होता है। 
उन्होंने कहा कि, दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सहनशीलता और पारिवारिक मर्यादाओं का पालन जीवन को सफल और सुखी बनाता है।
     विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, राजा चंदापुर हर्षेन्द्र सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुशील पासी, ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, राजा भैया सिंहपुर, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह, 
भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भाजपा जिलामंत्री विजय टप्पू, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनुज मौर्य, भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह अमावां, रवींद्र सिंह, भाजपा महराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, पूर्वांचल बोर्ड अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख जगदीशपुर राजेश बिक्रम सिंह,
 जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह विक्की, समाजसेवी मुन्ना त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमन दऊवा, चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, एडीओ पंचायत शिखर शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह, 
जिला पंचायत सदस्य सरोज गौतम, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर ब्रजेश सिंह, आशीष सिंह, राकेश भदौरिया, राजेश भदौरिया, राजा भदौरिया, शिवकुमार सिंह, प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, उद्योगपति सुधीर सिंह टाइगर, आशू सिंह ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
     अतिथियों का स्वागत परिवार के सदस्यों ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, अजीत प्रताप सिंह एवं मित्र मंडली ने पारंपरिक आतिथ्य और आत्मीयता के साथ किया।
 पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।
  आध्यात्मिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह विवाह संस्कार क्षेत्र के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सहभाग और आशीर्वाद देखने को मिला।
विदाई के समय भावुक हुआ माहौल: विवाह की सभी रस्में सम्पन्न होने के बाद जब बेटी की विदाई का क्षण आया तो पूरा माहौल भावनाओं से भर उठा।
 माता-पिता और परिजनों की आंखें नम् हो गईं। परिवार के सदस्यों ने बेटी को गले लगाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य तथा सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। 
दिव्या सिंह ने भी अपने माता-पिता और परिजनों से स्नेहपूर्वक विदा लेकर नए जीवन की ओर कदम बढ़ाया। इस भावुक क्षण ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।
परिवार ने जताया आभार: इस अवसर पर पिता कौशलेंद्र प्रताप सिंह और चाचा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने समारोह में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग से यह पावन अवसर अत्यंत भव्य और यादगार बन सका। उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की।