सार.......
⭕ होली मिलन समारोह में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, आल्हा गायन ने बांधा समा।
⭕ “सामाजिक एकता एवं परिवर्तन मिशन 2026” के तहत भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न।
⭕ बाबा राम केवल अनशनकारी के संयोजन में हुआ भव्य होली मिलन समारोह।
⭕ धर्मराज रावत ने गांव के विकास और सेवा का लिया संकल्प।
⭕ होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता का संदेश।
⭕ आल्हा गायन और पुष्प वर्षा के बीच मना भाईचारे का उत्सव।
विस्तार.........
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के घटोरवा मजरे शिकंदरपुर गांव में “सामाजिक एकता एवं परिवर्तन मिशन 2026” के अंतर्गत भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, संभ्रांत नागरिकों तथा आसपास के कई गांवों से आए लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध आल्हा गायक जय शंकर त्रिवेदी की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। आल्हा गायन की वीरता और लोक परंपरा से परिपूर्ण स्वर लहरियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और देर तक लोग कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
रविवार को आयोजित यह होली मिलन समारोह समाजसेवी बाबा राम केवल अनशनकारी तथा भावी प्रधान प्रत्याशी धर्मराज रावत के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, होली मिलन समारोह केवल एक त्योहार का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बाबा राम केवल अनशनकारी द्वारा शुरू किए गए इस आयोजन को ग्राम पंचायत के लिए एक सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर बाबा राम केवल अनशनकारी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, गांव का विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों के जीर्णोद्धार तथा गांव के समग्र विकास में पूर्ण रूप से सहयोग और भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह का विशेष आकर्षण यह रहा कि, पंडाल में पहुंचने वाले सभी अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार पर खड़े युवाओं द्वारा गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह से होली के रंग और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में अंजनी गुप्ता प्रधान, शुभम गुप्ता, गुड्डन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, गिरिराज प्रधान सतगांवां, प्रेम नारायण शर्मा, रमाशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, अकबर अली, रामकुमार सिंह, गौरव कोटेदार, शिवकुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद, दयाराम वर्मा, शिवभजन वर्मा, उपेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, मास्टर मलिक दीन, हौसला, रामप्रकाश, राजेश, रामसनेही, महेश, महेंद्र सिंह, अनिल शास्त्री, पप्पू शर्मा, नान्हू सिंह, नरेश बीडीसी, गवर्नर मौर्य, राम सजीवन मौर्य, हरिद्वार मौर्य, हिरई मौर्य, दीपक मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान बाबा राम केवल अनशनकारी और धर्मराज रावत द्वारा समय-समय पर पंडाल में उपस्थित लोगों पर पुष्प वर्षा भी की जाती रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण बना रहा।







0 Comments